सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक कुत्ते ने एक माह पहले एक लावारिस गाय को काट लिया था, जिसकी अब मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते न केवल लावारिस पशुओं को काट रहे हैं बल्कि लोगों के पीछे भी दौड़ते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। पहले भी एक महिला को कुत्ते न काटा था और उसे टांडा रेफर कर दिया गया था। जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो चुका है।
स्थानीय निवासी कुलभूषण उपमन्यू, करण सिंह, अशोक कुमार, दलजीत सिंह, माधो राम और कर्म सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।