फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईआरडीपी, बीपीएल में नाम दर्ज करवाने के लिए लगेगी पार्षद की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरडीपी, बीपीएल में नाम दर्ज करवाने के लिए लगेगी पार्षद की रिपोर्ट
विज्ञापन

नगर परिषद ने इस साल से की व्यवस्था, शपथ पत्र भी जमा करवाना पड़ेगा
पहले सर्वे के आधार जोड़े जाते रहे हैं गरीब परिवारों के बीपीएल सूची में नाम
अब सालाना इनकम के हिसाब से बीपीएल,आईआरडीपी में नाम दर्ज के लिए पार्षद की रिपोर्ट जरूरी
रिंपी देवी
चंबा। नगर परिषद चंबा में आईआरडीपी और बीपीएल में नाम दर्ज करवाने से पहले पार्षद की रिपोर्ट लगेगी। साथ ही शपथ पत्र भी जमा करवाना पड़ेगा। नगर परिषद चंबा ने फरवरी माह में हुई हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर यह व्यवस्था की है।
हांलाकि, नए सिरे से सर्वे न होने पर गरीब परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए बीपीएल, आईआरडीपी परिवारों के कार्ड को रिन्यू करने के लिए इस प्रकार की व्यवस्था को आरंभ करवाया है। सालाना इनकम के हिसाब से आईआरडीपी और बीपीएल की सूची में अपना नाम दर्ज या फिर नवीनीकरण के लिए पार्षद की रिपोर्ट और शपथ पत्र जरूरी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि नगर परिषद चंबा में लगभग 900 से अधिक परिवार बीपीएल सूची में शामिल हैं, जिन्हें अब साल बाद अपना बीपीएल रिन्यू (नवीनीकरण) करवाने के लिए पहले पार्षद की रिपोर्ट और शपथ पत्र नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाना पड़ेगा। इसके अलावा जो परिवार बीपीएल और आईआरडीपी में दर्ज होना चाहता है, उसे भी पार्षद की रिपोर्ट जमा करवानी पड़ेगी। साथ ही वार्ड पार्षद को भी यह ज्ञात होना चाहिए कि उनके वार्ड के किस मोहल्ले-गली में कौन सा परिवार बीपीएल या आईआरडीपी में शामिल है।
नगर परिषद की ओर से व्यवस्था का मकसद यह है कि पार्षद की रिपोर्ट से पता चलेगा कि कौन परिवार बीपीएल और आईआरडीपी में है। पहले सीधे ही नाम दर्ज कर लिए जाते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। नगर परिषद चंबा के हरदासपुरा, सुल्तानपुर, जुलाहकड़ी, कसाकड़ा, धड़ोग, सुराड़ा, चौंतड़ा, हटनाला,सपड़ी, चौगान, जुलाहकड़ी वार्ड हैं। जहां पर लगभग पांच हजार मकान मालिक हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि बीते माह हाउस की बैठक में ऐसी व्यवस्था की गई है। अब कोई भी गरीब परिवार बीपीएल और आईआरडीपी में अपना नाम दर्ज करना चाहता है तो पार्षद की रिपोर्ट और शपथ पत्र आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें