फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेेशन के लिए केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को शुक्रवार को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी राजनगर, चनेड़, पुखरी, सीएचसी साहू, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, कलोता और साच में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, पीएचसी कल्हेल, स्वास्थ्य उप केंद्र लेसुंई, डुगली, स्वास्थ्य खंड किहार के तहत सिविल अस्पताल किहार, सलूणी, पीएचसी भूनाड़, बगी, समहा, वांगल, बरंगाल, तेलका, डियुर, डंडी और तुंगाला में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, पीएचसी गरोला और सीएचसी होली में वैक्सीन लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, पीएचसी मैहला, छतराड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र तूर, बरेई,
स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, रावमापा रायपुर, ग्राम पंचायत पदरोटू में लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य खंड किलाड़ के तहत सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य उप केंद्र कुलाल, हूड़ान, फिंडरू और पीएचसी साच में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें