फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को लगेगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
corona vaccination centres declared
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वीरवार को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में वैैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा और डलहौजी में वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुकिंग आवश्यक है। यह बुकिंग शिविर से एक दिन पहले दोपहर 12 से एक बजे तक कोविन एप के माध्यम से की जाएगी। जबकि, अन्य केंद्रों में स्लॉट बुकिंग जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, रावमापा पुखरी, खज्जियार, राउपा ओरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू, आइटीआई और सरोल में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, लेसूंई, ग्राम पंचायत देहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलहेल में वैक्सीन लगेगी। स्वास्थ्य खंड किहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुनाड़, बगी समहा, वांगल, बरंगाल, डियूर, डंडी, तूंगाला, रावमापा तेलका, हिमगिरी, किहार, सलूणी, स्वास्थ्य खंड भरमौर में स्वास्थ्य उप केंद्र लाहल, बड़ग्रां, ओरा, डली, आंगनबाड़ी केंद्र सेरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, रावमापा करियां, ग्राम पंचायत राडी, ककियां और प्राथमिक पाठशाला मलोह, जोआ, लड्डा, नीहान, जुम्हार और बाट में टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य खंड समोट के तहत सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, ग्राम पंचायत बलाना, प्राथमिक पाठशाला फारगट, स्वास्थ्य उप केंद्र खनौरा और स्वास्थ्य खंड किलाड़ के तहत सिविल अस्पताल किलाड़ में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें