फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम व बुखार से ग्रसित मरीजों का आईसोलेशन वार्ड में होगा चेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब सर्दी, जुकाम और बुखार से ग्रसित मरीजों की जांच अब आइसोलेशन वार्ड में होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आइसोलेशन वार्ड में आठ बिस्तरों की व्यवस्था कर दी है। इसके साथ ही यहां पर मरीजों का उपचार करने के लिए डॉक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती भी कर दी है, जिससे यह मरीज अन्य मरीजों के संपर्क में न आएं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले चंबा मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके चलते पूरे वार्ड को सील करना पड़ा था। ऐसी परिस्थिति भविष्य में न आए, इसके लिए प्रबंधन ने आइसोलेशन वार्ड में ऐसे मरीजों की जांच करने की व्यवस्था की है।
प्रबंधन नेे अस्पताल के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और अन्य स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में जो भी मरीज आता है, जिसमें सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षण हों, उन्हें उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाए। इन मरीजों का चेकअप सामान्य ओपीडी में नहीं होगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों का उपचार अब आइसोलेशन वार्ड में होगा। इसके लिए वार्ड में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी है। सामान्य ओपीडी और वार्डों में ऐसे मरीजों की अब जांच नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें