फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में एक साथ आए नए चार कोरोना पॉजिटिव मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिला को सोमवार को भी कोरोना से राहत नहीं मिली। पिछले तीन दिनों से चंबा में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 21 वर्षीय युवक मसरूंड का रहने वाला है। जो दुबई से चंबा लौटा था। उसे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। इसके अलावा कोलकाता से घटासनी आया 35 वर्षीय व्यक्ति, बिहार से चुवाड़ी लौटा 23 वर्षीय युवक और गोवाहाटी से घटासनी लौटा 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें दो लोग होम क्वारंटीन थे और दो संस्थागत क्वारंटीन में रह रहे थे। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

जो लोग होम क्वारंटीन में रह रहे थे, उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है। सूची में आने वाले सभी लोगों के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। चंबा में अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 39 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि सोमवार को चार कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जिन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर उनका उपचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें