फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएच की चौथी मंजिल में शिफ्ट कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डॉक्टरों की भारी कमी और डीसीएच चंबा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल में शिफ्ट किया गया है। यहां बेडों की संख्या तीस से बढ़ाकर पचास की गई है। अस्पताल की पहली मंजिल में गर्भवती महिलाओं को रखा गया है जबकि दूसरी मंजिल में बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल में हड्डी रोग के मरीज दाखिल किए गए हैं। ऐसे में चौथी मंजिल में कोविड अस्पताल चलाना अन्य मरीजों के लिए खतरे की घंटी बन सकता है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने चौथी मंजिल के लिए कोरोना मरीजों के लिए भवन के पीछे से रास्ता बनाया है लेकिन एक ही भवन में कोरोना और अन्य बीमारी वाले मरीजों को रखना खतरनाक हो सकता है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि कोविड वार्ड और डीसीएच को मौजूदा डॉक्टरों की संख्या से चलाना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते डीसीएच को चौथी मंजिल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें