फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कोरोना के छह नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। इससे चंबा में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। हालांकि जिला कोरोना मुक्त होने के करीब पहुंच चुका था। मगर बुधवार को मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब से आई रिपोर्ट में छह और लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन

छह नए कोरोना सक्रिय मामलों में पांच लोग तीसा ब्लॉक के समोट गांव के रहने वाले हैं। जबकि एक मरीज चूड़ी ब्लॉक से संबंधित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरे को हलके में नहीं लेना चाहिए। संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की पालना करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें