चंबा। जिले में कोरोना को मात देने वाले संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर में 96 प्रतिशत तक की कमी आई है। इस दौरान रोजाना दो दर्जन के करीब मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं। इसके चलते जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 46 शेष रह गए हैं। जिले में अभी तक 68 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
इसमें 2800 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 2700 से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में पचास लोगों की मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है।
कोरोना संक्रमण की रिकवरी रेट जिले में दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके चलते जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 96 प्रतिशत पहुंच चुकी है। रोजाना दो दर्जन के करीब मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हो रहे हैं।