फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में एक ओर कोरोना संक्रमित ने जीती कोरोना से जंग, हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में एक और कोरोना मरीज ने इस महामारी को हराने में सफलता हासिल की है। वीरवार को कोविड केयर सेंटर बालू से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित के रिपीट सैंपल लेकर जांच को चंबा मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब भेजा। लैब से सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात सीएओ के पास पहुंची। रिपीट सैंपल रिपोर्ट निगेटिव थी। व्यक्ति कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुका है। शनिवार को व्यक्ति को कोविड केयर से घर भेेज दिया गया।
विज्ञापन

वीरवार को रिपीट सैंपल के अलावा 143 अन्य सैंपल भी जांच को पीसीआर लैब में भेजे गए थे। ये सैंपल चिकित्सीय टीमों ने जिला के विभिन्न ब्लॉकों से एकत्रित किए थे। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। चंबा में अब तक 59 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। इसमें 48 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। जबकि दस एक्टिव केस बचे हैं, जिनका इलाज कोविड केयर सेंटर बालू में किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि एक व्यक्ति ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि 143 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जोकि जिला वासियों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें