फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर घोल्टी के पास बाईक दुर्घटना में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर घोल्टी के पास बाइक स्किड होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायलों की पहचान बादल ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी घाघणी और विजय कुमार पुत्र लाल बहादुर निवासी बालू के रूप में हुई है। दोनों युवक शुक्रवार रात को बाइक पर चंबा की तरफ जा रहे थे। बाइक को विजय कुमार चला रहा था। घोल्टी के पास बाइक स्किड होकर गिर गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें