चंबा। दिल्ली से चंबा लौटा 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक को वीरवार देररात 108 एंबुलेंस के जरिए कोविड-केयर सेंटर बालू में शिफ्ट किया गया। बहरहाल, अब तक जिला में 43 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें से 31 लोग स्वस्थ्य हो चुके है जबकि 11 मरीजों का उपचार कोविड-केयर सेंटर बालू में चला हुआ है। बता दें कि वीरवार को कोरोना संक्रमित पाया गया युवक दिल्ली से चंबा लौटने के बाद प्रशासन की ओर से पेड क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। इसके चलते इस युवक के संपर्क में ज्यादा लोग नहीं आए हैं। जिस होटल में उसे रखा गया था। वहां पर उसे सामान देने वाले लोग इस युवक के संपर्क में आए हुए हैं। जिनके एहितयात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए अब टांडा की बजाए चंबा मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजा गया है। जहां से शाम या रात को रिपोर्ट भी मिल जाएगी। कोरोना पॉजिटिव आए युवक को वीरवार रात को ही स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस के जरिए कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट कर दिया था। हालांकि युवक में कोरोना संबंधि किसी प्रकार के लक्षण नहीं देखे गए हैं। लेकिन एहतियातन तौर पर लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि दिल्ली से चंबा लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक को क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। जो भी लोग इस युवक के संपर्क में आए हैं। उनके भी सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं।