फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ज्यादा दाम वसूलने पर चार लोगों ने की ठेका संचालक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। शराब की बोतल के एमआरपी से ज्यादा दाम वसूलने पर चार लोगों ने ठेका संचालक को बुरी तरह से पीट डाला। पुलिस चौकी सुल्तानपुर में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीरवार शाम को चार लोग चंबा-जोत मार्ग पर स्थित शराब के ठेके में बोतल लेने गए। जहां पर ठेके पर बैठे व्यक्ति ने उन्हें शराब की बोतल दी। ठेके वाले ने शराब की बोतल के पैसे एमआरपी से ज्यादा काटे। इसको लेकर चारों लोग भड़क उठे। हालांकि ठेका संचालक ने उन्हें समझाया कि 31 मार्च के बाद शराब के रेट बढ़ गए हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से भी नोटिफिकेशन जारी की जा चुकी है। उनका कहना था कि हिमाचल के अन्य जिलों में शराब सस्ती है लेकिन यहां पर शराब महंगी बेची जा रही है। इसी विवाद को लेकर चारों ने ठेका संचालक को पहले गाली गलौच देना शुरू किया। उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ठेका संचालक को चोट भी लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद चारों मौके से भाग गए। घायल ठेका संचालक ने मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी। पुलिस ने चारों को चुवाड़ी के पास दबोच लिया। शुक्रवार को चारों को पुलिस चौकी बुलाया और मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें