फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कोरोना से नौवीं मौत, छह नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। यह व्यक्ति किडनी रोग से ग्रसित था और इसे चंबा मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया लेकिन बीच राह ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिला में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब नौ पहुंच गया है। वहीं, चंबा में एक व्यक्ति की मौत के अलावा छह नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके चलते कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 120 पहुंच गई है। पॉजिटिव आए नए लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला धड़ोग से 55 वर्षीय महिला, भद्रम से 46 वर्षीय व्यक्ति व 55 वर्षीय महिला, मोहल्ला सपड़ी से 69 वर्षीय महिला, कियाणी से 36 वर्षीय व्यक्ति, चकलू से 70 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव आए हैं जबकि कोरोना से 35 वर्षीय व्यक्ति निवासी करियां/मुगला की मौत हुई है। इसके अलावा 14 मरीजों ने कोरोना से जंग भी जीती है। जिला में अब तक का कोरोना आंकड़ा 787 पहुंच गया है।
सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जो किडनी रोग से ग्रसित था। इसके अलावा छह नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों को कोविड केयर सेंटरों सहित होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें