फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 2020-21 के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मींस आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अधिसूचित अल्पसंख्यक जैन, बौद्ध, सिख, मुस्लिम और ईसाई समुदायों से संबंधित विद्यार्थी इन छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं । ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2020 है। छात्रवृत्ति की पात्रता के लिए सरकारी या निजी विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालय और विद्यालयों में अध्ययनरत आवेदक का पाठ्यक्रम न्यूनतम 1 वर्ष की अवधि का होना अनिवार्य है। आवेदक द्वारा पिछले वार्षिक बोर्ड या कक्षा की परीक्षा में पचास प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने भी आवश्यक हैं। ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति वेबसाइट या मोबाइल एप नेशनल स्कॉलरशिप (एनपीएस) पर छात्रवृत्ति योजनाओं में से किसी एक के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी विश्वविद्यालयों, संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य रहेगा, जहां अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हों। स्कॉलरशिप से सबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक मंत्रालय की वेबसाइट पर ले सकते हैं। सहायक आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2020 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें