चंबा में चाइल्ड लाईन द्वारा चलाये अभियान के दौरान हस्ताक्षर करते युवक।
- फोटो : Chamba
चंबा। चाइल्ड लाइन चंबा ने ऐतिहासिक चौगान में हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत शुरू किया गया है। लोगों के साथ हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सीधा संवाद किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान टीम मेंबर रीता कुमारी, चमन सिंह, विक्की जरियाल, काजू राम, पंकज कुमार और चैन सिंह ने विशेष रुप से बाल-अधिकारों एवं अन्य बाल-संरक्षण मुद्दों सहित कोविड-19 की गंभीरता के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके साथ हीि सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए लोगों को टोल फ्री नंबर 1098 की भी विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में हस्ताक्षर के माध्यम से शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ-साथ लोगों को कोविड-19 की गंभीरता के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए और हाथों को बार-बार धोएं।