चंबा चौगान में हॉकी मैच को लेकर रेफरी द्वारा दिए गए निर्णय को लेकर आयोजन सचिव मुकेश बेदी से ब
चंबा। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान मेजबान चंबा और हमीरपुर टीम के बीच हॉकी मैच के अंतिम छह मिनट में किए गए गोल को लेकर विवाद हो गया।
रेफरी की ओर से पहले गोल देने और इसके तुरंत बाद अपना फैसला पलटने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। टीमों के ऑफिशियल के बीच भी नोकझोंक हो गई। करीब 28 मिनट तक बहस के बाद भी विवाद नहीं सुलझा तो हमीरपुर की टीम के खिलाड़ियों ने मैदान छोड़ने के साथ मैच खेलने से मना कर दिया। अब आयोजन समिति की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि दोनों टीमों के बीच मैच होगा या कौन सी टीम विजेता रहेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के मैदान छोड़कर जाने के बाद कोई भी मैच शनिवार शाम नहीं हो पाया। एसोसिएशन अब रविवार को हमीरपुर टीम की लीग के अगले मैच के लिए देखेगी, यदि खिलाड़ी मैदान में नहीं उतरते हैं तो टीम को डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।
चंबा और हमीरपुर के बीच शनिवार शाम को चार बजे हॉकी का मैच शुरू हुआ। चंबा की टीम 1-0 से आगे हो गई थी। इसके बाद हमीरपुर टीम ने भी गोल कर दिया। दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर पहुंच गईं। मैच के अंतिम छह मिनट में हमीरपुर टीम ने एक और गोल किया। रेफरी ने भी गोल का सिग्नल दे दिया, लेकिन बाद में चंबा के खिलाड़ियों के विरोध पर रेफरी ने अपने निर्णय को बदल दिया। इस पर हमीरपुर के खिलाड़ी भड़क गए और खूब हो-हल्ला किया। बीचबचाव के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों को भी आना पड़ा।
हमीरपुर टीम के कोच वरुण शर्मा ने कहा कि पहले गोल दिया गया, मगर बाद में इसे रद्द कर दिया गया। कहा कि प्रबंधन की ओर से गलत फैसला लिया गया है। अभी भी वे कमेटी के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने कहा कि मैच में निर्णय को लेकर विवाद हुआ है। हमीरपुर टीम के खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए। बहरहाल, लीग में हमीरपुर की टीम अपना अगला मैच खेलने के लिए मैदान में आती है तो ठीक है, अन्यथा उसे डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।
चंबा चौगान में हॉकी मैच को लेकर रेफरी द्वारा दिए गए निर्णय को लेकर आयोजन सचिव मुकेश बेदी से ब