फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कबड़्डी प्रतियोगिता के पहले ही मैच में विवाद, आधा घंटा रुका रहा खेल

Mon, 28 Jul 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर मेले पर चंबा चौगान नंबर एक में शुरू हुई है कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

पहले मैच में बिलासपुर की टीम ने गलत निर्णय लेने लगाए आरोप, खेल रोक जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष पर शुरू हुई मिंजर मेला कबड्डी प्रतियोगिता विवादों से घिर गई है। निर्णायक मंडल के निर्णय पर खिलाड़ियों ने सवालिया निशान उठे हैं। इस कारण करीब आधा घंटा तक मैच बंद रहा। इसके बाद निर्णायक मंडल ने दूसरी टीम के पक्ष पर निर्णय सुना दिया। इसके चलते कृष्णा अकादमी बिलासपुर की टीम एक अंक के अंतर से हार गई। निर्णय सही न होने पर खिलाड़ियों में रोष दिखा।
दरअसल, ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक में मिंजर मेले को लेकर के मौके पर महिला वर्ग की कबड़्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें करीब आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच कृष्णा अकादमी बिलासपुर बनाम बारगाह की टीम के बीच हुआ। यह मैच खासा रोमांचक रहा। अंतिम समय तक दोनों टीमों के अंक बराबर रहे। अंतिम क्षण बारगाह की टीम ने स्कोर कर दिया। इसके चलते बारगाह टीम का स्कोर 34 हो गया, जबकि बिलासपुर की टीम का स्कोपर 33 रह गया। ऐसे में बिलासपुर की टीम ने एक अंक के निर्णय को सही करार नहीं दिया। खिलाड़ियों ने आयोजन समिति पर आरोप लगाया है कि मनमानी कर आयोजन समिति ने अपना निर्णयक स्थानीय टीम को दिया है। इसके चलते आधे घंटे तक खेल बंद रहा। गौरतलब है कि हर साल अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष विभिन्न खेलों का आयोजन होता है। इनमें कबड्डी प्रतियोगिता भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आयोजन सचिव मोहम्मद रफी का कहना है कि निर्णायक मंडल की ओर से सही निर्णय लिया है। कहा कि निर्णायक मंडल में एक्सपर्ट शामिल किए गए है। प्रतियोगिता के दौरान कोई भी गलत निर्णय नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें