फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत क्षेत्र के तहत आती छह पंचायतों के अलग-अलग वार्ड किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी/ बनीखेत (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी के तहत आते वार्ड नंबर छह और नौ सहित क्षेत्र की छह पंचायतों को पंचायत ने सील कर दिया है। उपमंडल प्रशासन की ओर से डलहौजी नगर परिषद के दो वार्डों सहित पंचायतों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है, जबकि साथ लगते क्षेत्र को बफर जोन में रखा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बीते दिनों विभिन्न पंचायतों में कोरोना के नए मामले काफी ज्यादा संख्या में आए हैं। ऐसे में यहां सख्ती कर दी गई है। उपमंडल प्रशासन ने साफ किया है कि कोरोना की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। आपात स्थिति के लिए लोग प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पंचायत प्रतिनिधि तत्पर रहें। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने डलहौजी के वार्ड नंबर छह, नौ, ग्राम पंचायत बनीखेत, पुखरी, पद्दरोटू, टप्पर बाथरी और मलूंडा के विभिन्न वार्डों के रिहायशी मकानों को कंटेनमेंट जोन में रखा है।
गौरतलब है कि करीब दस दिन में जिले के साथ उपमंडल डलहौजी की विभिन्न पंचायतों में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। ऐसे में अब प्रशासन कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमित रूप से मास्क पहनें और दो गज दूरी नियम की अनुपालना सहित बार-बार हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नप डलहौजी के दो वार्डों सहित विभिन्न पंचायतों के वार्डों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना गाइडलाइन की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें