फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंबा में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत सहित 116 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले रविवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति और एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। सलूणी तहसील निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति और वार्ड नंबर छह कथलग निवासी 78 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। रैट मशीन में की गई टेस्टिंग में दोनों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दूसरी ओर रविवार को भी चंबा में 116 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं, 131 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के 5915 मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1513 पहुंच गया है। जिले में मौत का आंकड़ा 71 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 541 सैंपलों की जांच रैट में की गई। इनमें से 468 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही, जबकि 73 सैंपल पॉजिटिव निकले।
इसके अलावा आठ मई को आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेज गए 299 सैंपलों में 43 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए पॉजिटिव मामले गांव नरनगिरी, जनसाली, गौड़ी, सुल्तानपुर, मुगला, मंगला, ढोली, नैल, चौंतलू, धुलारा, रायपुर, बघेईगढ़, चरड़ा, कथलग, राजपुरा, सरोल, मैहला, भलेई और अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में रविवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 116 नए मामले सामने आए हैं। जिले में रविवार को पॉजिटिविटी रेट 14.1 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें