चंबा। ग्राम पंचायत गाण में झुला पुल (घरूरू) के निर्माण के लिए मंगवाई सामग्री चोरी हो गई है। इसको लेकर पंचायत उपप्रधान ने पुलिस चौकी गेहरा में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पंचायत ने घरूरू के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान प्रधान को सुपुर्द किया तो उन्होंने सामान निर्माणस्थल पर रख दिया। जहां पर अज्ञात लोगों ने उस सामान को चोरी कर लिया। उपप्रधान काका राम ने पुलिस से मांग की है कि सामान को जल्द बरामद किया जाए।