फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में मौन धारण कर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से समक्ष किया सत्याग्रह

Sun, 26 Mar 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सत्याग्रह करते कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता।
विज्ञापन
चंबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने विभिन्न ब्लाकों में सत्याग्रह किया। वहीं, जिला मुख्यालय चंबा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी के विभिन्न फ्रंटियर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौन धारण करके केंद्र सरकार के विरुद्ध सत्याग्रह किया।
विज्ञापन
















ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने है। ऐसे में केंद्र सरकार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भयभीत है। केंद्र सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष की आवाज को दबा रही है। महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाकर केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है। आने वाले वर्ष में समस्त विपक्षी दल एकजुट होकर एनडीए को सत्ता से बाहर करेंगे।















इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल ठाकुर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जगदीश हांडा, महासचिव नरेश राणा, ब्लॉक महासचिव भानु प्रताप जसरोटिया, अनुसूचित जनजाति विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, मीडिया प्रभारी अमीन मलिक, कांग्रेस सेवादल पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी, उपाध्यक्ष नेक राज, महासचिव दीपक कुमार, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा राजू, परमिंद्र मेहरा, शशि मेहरा, मनोज दियोड़, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रमेश शर्मा, हरीश, सुरेश ठाकुर, विजय मेहरा और मान सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें