फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुनाव आयोग पर बरसी कांग्रेस, काली पट्टी बांध जताया विरोध

Thu, 08 Oct 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त गेट के पास परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदा​धिकारी और अन्य।संवाद
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर ज्ञानेश कुमार हटाओ-देश बचाओ के नारे, जिला अध्यक्ष ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

करीब 300 सांसदों को मिलने से रोकने का आरोप, कहा- सवालों के जवाब मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर रोष जताया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार हटाओ-देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ-चुनाव आयोग बचाओ और मेरा वोट-मेरा अधिकार के नारे लगाए गए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता सुरजीत शर्मा भरमौरी ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत करीब 300 सांसदों को चुनाव आयोग से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद जनता के मत और लोकतंत्र से जुड़े सवाल लेकर सांविधानिक संस्था के समक्ष पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने का अवसर नहीं दिया गया। भरमौरी, ओम प्रकाश, करतार ठाकुर और लियाकत अली समेत अन्य पदाधिकारियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार और पुलिस कार्रवाई को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है और चुनाव आयोग को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस न डरेगी और न पीछे हटेगी। जब तक चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक लोकतंत्र बचाओ आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, पंचायत और मतदान केंद्र स्तर तक लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें