चंबा में कीड़ी के नागेला गांव में कार्यक्रम क दौरान बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह और
नागेला गांव में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी
बोले- लोगों ने खेतों में इकट्ठा किया गोबर, नहीं पहुंच रहे कोई खरीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा नेता जय सिंह ने कहा कि देश की 70 करोड़ महिलाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया है। उनके अधिकारों का हनन किया है। इसका खामियाजा आने वाले समय में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।
जय सिंह नागेला गांव में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव रैली में नारी सम्मान का दिखावा और संसद में महिला आरक्षण के बिल का समर्थन न करने से कांग्रेस का दोहरा चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 1500 रुपये देने की बात कहकर महिलाओं का वोट हासिल किया लेकिन सरकार बनने पर महिलाओं को यह लाभ नहीं दिया। सदर के विधायक नीरज नैय्यर चुनाव प्रचार के दौरान कह रहे थे कि उनकी सरकार किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीदेगी।
गांव के लोगों ने खेतों में गोबर इसी आस में इकट्ठा कर रखा है कि शायद सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे गोबर खरीदने के लिए आएगा। विधायक अब इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के नाम पर लोगों को मुफ्त मिल रही 125 यूनिट बिजली की सुविधा भी छीन ली।