फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कांग्रेस ने मनाया 140वां स्थापना दिवस

Sun, 28 Dec 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर चंबा में जिलास्तरीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। इसमें सदर विधायक नीरज नैयर मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिवेशन के दौरान समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के संस्थापक एलन ओक्टेवियन ह्यूम के साथ सविंधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


विधायक ने अपने संबोधन मे कहा कि 19वीं सदी के उत्तरार्ध कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी। तबसे लेकर पार्टी से भारत को स्वतंत्रता दिलवाने में अपनी अग्रणी भूमिका अभिनीत की। साथ ही स्वतंत्रता से पहले देश में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने सहित, शिक्षा एवं भू सूधार जैसे कई अहम लेकर भारत के संविधानिक विकास में अहम भूमिका निभाई।
ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि आज देश में जो भी विकास हुआ है, उसमें कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है। केंद्र की एनडीए सरकार कांग्रेस पार्टी की फ्लैगशिप योजनाओं का नाम बदलकर आम जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को एकजुट होकर देशहित में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में काम करने का आह्वान किया। इस अधिवेशन में एचआरटीसी के निदेशक सुरजीत भरमौरी, सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा राजू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राज्य पदाधिकारी लियाक़त सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें