फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो में बनेगा सामुदायिक भवन और खेल परिसर

Tue, 28 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सदर विधायक नीरज नैयर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में मंगलवार को सामुदायिक भवन एवं खेल परिसर की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए वर्तमान में चौगान और पुलिस मैदान बारगाह के अतिरिक्त खेलों के लिए उपयुक्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसीलिए पूरे क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन

विधायक ने स्थानीय जनता को सामुदायिक भवन और खेल परिसर की आधारशिला रखे जाने पर बधाई दी और बताया कि परियोजना के प्रथम चरण के लिए 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। शेष धनराशि का प्रावधान भी शीघ्र कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत उदयपुर में एक बड़े खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी चंबा को निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो।
नीरज नैय्यर ने कहा कि साहो क्षेत्र लगभग आठ से नौ पंचायतों का केंद्र है। खेल परिसर के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया है। इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत गुवाड़ में जजरेड़ से सनोटी तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे जीप योग्य संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला भी रखी। उन्होंने बताया कि यह सड़क पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के तहत निर्मित की जाएगी जिस पर 78 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी इस अवसर पर विधायक नीरज नैयर ने सड़क निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करवाने वाले भूमि मालिकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें