चंबा चौगान में इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता के दौरान युवा खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेलती नन्ही बच
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में उस वक्त हैरानी भरा माहौल बन गया है, जब एक छोटी सी बच्ची हॉकी खिलाड़ियों को देख स्टिक लेकर मैदान में खेलने पहुंच गई। वहीं, दूसरी तरफ शुभारंभ मौके पर पहुंचे कॉलेज के विद्यार्थियों के हाथों से मोबाइल नहीं छूटा। चौगान में इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर कॉलेज छात्र मोबाइल में गेम खेलने में व्यस्त दिखे। बच्ची के मैदान में पहुंचने से इन युवाओं को भी खेल को अपनाने का संदेश मिला।
इस दौरान बच्ची को जिक्र करते हुए आयोजकों ने भी मंच से युवाओं से आह्वान किया है कि कॉलेज छात्र बढ़-चढ़कर खेलों में हिस्सा लें। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। मुख्यातिथि ने भी मोबाइल में व्यस्त युवाओं को बच्ची से सीख लेकर खेलों का महत्व बताया।