फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कॉलेज विद्यार्थी देखते रहे मोबाइल, स्टिक लेकर हॉकी खेलने मैदान में उतरी बच्ची

Wed, 20 Nov 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता के दौरान युवा ​खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेलती नन्ही बच
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में उस वक्त हैरानी भरा माहौल बन गया है, जब एक छोटी सी बच्ची हॉकी खिलाड़ियों को देख स्टिक लेकर मैदान में खेलने पहुंच गई। वहीं, दूसरी तरफ शुभारंभ मौके पर पहुंचे कॉलेज के विद्यार्थियों के हाथों से मोबाइल नहीं छूटा। चौगान में इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर कॉलेज छात्र मोबाइल में गेम खेलने में व्यस्त दिखे। बच्ची के मैदान में पहुंचने से इन युवाओं को भी खेल को अपनाने का संदेश मिला।
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची को जिक्र करते हुए आयोजकों ने भी मंच से युवाओं से आह्वान किया है कि कॉलेज छात्र बढ़-चढ़कर खेलों में हिस्सा लें। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। मुख्यातिथि ने भी मोबाइल में व्यस्त युवाओं को बच्ची से सीख लेकर खेलों का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें