फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोटे अनाज के बिस्किट बना चखा सफलता का स्वाद

Tue, 28 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लगन और हुनर हो तो घर की चहारदीवारी भी अवसरों की दुनिया बन सकती है। चंबा के बारगाह की सुनीता ने यह बात सच कर दिखाई है। घर की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने मोटे अनाजों से बिस्किट बनाना शुरू किया और आज उनके बनाए बिस्किट बेहतर स्वाद के साथ स्वास्थ्यवर्धक हैं।
विज्ञापन

घर बैठे सुनीता ने केक और बिस्किट बनाने का प्रशिक्षण लेने की सोची। इसके लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला लिया। वहां उन्होंने विशेष प्रशिक्षण लिया और लौटकर अपने घर में ही एक छोटी यूनिट शुरू की, जहां वह आटा, ज्वार और बाजरा जैसे स्थानीय अनाजों से पूरी तरह स्वदेशी और पोषक बिस्किट तैयार करने लगीं। इनमें न कोई मिलावट है, न ही कोई रासायनिक पदार्थ है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने आसपास के क्षेत्र में ही बिक्री शुरू की, लेकिन धीरे-धीरे उनके बिस्किट चंबा से बाहर अन्य जिलों तक पहुंच गए। मेलों में स्टॉल लगाने से लेकर फोन पर ऑर्डर मिलने से उनका काम लगातार बढ़ने लगा। अब इस कारोबार से उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारी और साथ ही अन्य युवतियों को इसका प्रशिक्षण देना शुरू किया, ताकि उनकी तरह वे भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 लड़कियों को दिखाई राह

सुनीता अब तक 35 लड़कियों को बिस्किट बनाने की कला सिखा चुकी हैं, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें।

अगर मन लगाकर काम किया जाए तो घर बैठे भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। हर महिला में कोई न कोई हुनर छिपा होता है, बस जरूरत है उसे पहचानने की। सुनीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें