फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में ही उखड़ा तारकोल

विज्ञापन
खज्जियार मार्ग पर उखड़ी तारकोल। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार सड़क पर जगदंबा मंदिर से घटू मंदिर तक बिछाया गया तारकोल उखड़ना शुरू हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग की ओर से कार्य के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके चलते एक सप्ताह पहले बिछा तारकोल अब उखड़ने लगा है। वहीं, विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बारिश के चलते इस जगह तारकोल नहीं बिछाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने तारकोल बिछाने का कार्य एक सप्ताह पहले ही पूरा किया है। वहीं, ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों अनिल कुमार, बाबू राम, सनी कुमार, चंद्रेश कुमार, सुभाष कुमार, योगराज, मदन लाल, पृथी चंद का कहना है कि तारकोल बिछाने में लापरवाही बरती गई है और सड़क पर नाममात्र तारकोल बिछाया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क पर दोबारा तारकोल बिछाया जाए। साथ ही ठेकेदार से भी जवाब तलब किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि बारिश के चलते इस जगह तारकोल नहीं बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ रहने पर पैच पर तारकोल बिछा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें