फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में आज करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम

Tue, 12 Mar 2024 09:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में आज करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
विज्ञापन

चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को चंबा प्रवास पर होंगे। सीएम चौगान नंबर दो में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम करोड़ों की विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। रावी नदी पर बने मैहला-भगियार-हुरेड़ स्टील ब्रिज, नकरोड़-टिकरीगढ़-बघेईगढ़ पर बने कंगेला नाला ब्रिज, तीसा-सेईकोठी, झझाकोठी सड़क पर बने पुल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा विभिन्न सड़क मार्गों की उन्नयन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि चंबा में इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने चंबा वासियों समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा, कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस एसटी विभाग, कांग्रेस एससी विभाग, इंटक, प्रोफेशनल कांग्रेस, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, लीगल कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से सुबह 11:30 बजे पहुंचने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें