फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककीरा बनेगी सब तहसील

Sun, 15 Jan 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को भटियात दौरे में ककीरा को सब तहसील बनाने की घोषणा की। कहा कि जल्द ही घोषणा को अमलीजामा पहनाया जाएगा। मैल में स्वास्थ्य केंद्र को भी उन्होंने स्वीकृति दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुवाड़ी क्षेत्र के लिए एचआरटीसी का एक सब-डिपो की स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समान विकास करवा रही है। जो वायदे किए उन्हें पूरा किया जा रहा है। सिहुंता में तहसील कार्यालय खोलने का एलान किया था।

आज कार्यालय का लोकार्पण कर दिया गया है। कहा कि प्रदेश के विभिन्न भागों का नियमित दौरा करने के कारण वह राज्य की भौगोलिक तथा सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भलीभांति परिचित है। वह लोगों के प्रति बिना किसी पक्षपात के उनकी समस्याओं को सुनना, उनसे बातचीत करना तथा लोगों की आशाओं एवं महत्वकांक्षाओं के अनुरूप विकास को एक अलग आयाम देने के लिए कृतसंकल्प हैं।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश हर क्षेत्र में पूर्व से बिल्कुल अलग परिदृश्य प्रस्तुत कर रहा है। प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में विशेषकर कृषि में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पहले हम अनाज का आयात करते थे, लेकिन प्रदेश में शासित कांग्रेस सरकार की ओर से लाई गई हरित क्रांति के बाद हम आत्म निर्भर हो गए। उद्योग क्रांति से देश का भविष्य बदला है, जिससे रोजगार के द्वार खुले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें