फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कहर बनकर बरसे मेघ, वाहन फंसे, फसलें बर्बाद

Wed, 24 May 2023 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के किलाड़-कुल्लू मार्ग पर सिद्धनाला में बाढ़ आने से फंसी परिवहन निगम की बसें और अन्य वाहन। - फोटो : चंबा के किलाड़-कुल्लू मार्ग पर सिद्धनाला में बाढ़ आने से फंसी परिवहन निगम की बसें और अन्य वाहन।
विज्ञापन
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी और भरमौर की चोटियों पर बुधवार को 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में भारी बारिश ने कहर बरपाया। भारी बारिश ने नगर परिषद चंबा की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण किलाड़-कुल्लू मार्ग पर सिद्धनाला के पास जलस्तर बढ़ने से नाले के बीचोबीच वाहन फंस गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, सायंकालीन सवा छह बजे आसमान में काले बादल छाने के बाद भारी बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते जगह-जगह रास्ते बंद होने के साथ चुराह उपमंडल और सलूणी के ऊपरी क्षेत्रों में बीजी गई मक्की की फसल समेत सेब की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के येलो अलर्ट के चलते जिले में बर्फबारी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी किलाड-कुल्लू मार्ग पर सिद्धनाला में बोलेरो गाड़ी के बीच राह पानी में फंसने से छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। काफी जद्दोजहद करने के बाद भी बोलेरो गाड़ी के सड़क पार न करने पर आखिरकार बसों से सवारियों ने उतर कर धक्के मारकर वाहन को सड़क किनारे किया। खैर, चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। वहीं, चुराह उपमंडल के तहत आते परिक्षेत्र में बुधवार देर शाम मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से कुछ दिन पूर्व बीजी गई मक्की की फसल मिट्टी समेत पानी के तेज प्रवाह की भेंट चढ़ गई। सेब समेत फलदार फसल भी ओलावृष्टि से गिर कर जमीन पर बिछ गई। इतना ही नहीं, चंबा-तीसा मार्ग पर नकरोड़ मार्किट के पास नाले में बढ़े जलस्तर से टनों के हिसाब से बहकर आया मलबा सड़क पर बिछ गया। इससे वाहनों की आवाजाही थमने के साथ ही दुकानदार भी सहम गए। हालांकि दुकानदारों ने अपने स्तर पर मार्ग से मलबे को हटाने के प्रयास तो किए लेकिन मूसलाधार बारिश ने उनकी मुसीबतों को बढ़ा कर रख दिया है। खबर लिखे जाने तक मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें