फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महंगे हो गए नवजात से पांच साल तक के बच्चों के कपड़े

Mon, 13 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के कपड़ों की कीमत 150 रुपये से 350 रुपये तक पहुंची
विज्ञापन

छोटे बच्चों के सामान्य बूट भी 50 रुपये से 250 रुपये तक बिक रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महंगाई का असर अब बच्चों के कपड़ों पर भी दिखाई देने लगा है। नवजात से लेकर 5 साल तक के बच्चों के कपड़ों की कीमतों में बढ़ोतरी होने से अभिभावकों की जेब पर बोझ पड़ रहा है।
अभिभावकों में जन्म सिंह, ललिता देवी, कमल कुमार, श्वेता कुमारी और पायल ने कहा कि पहले जो कपड़े कम कीमत में मिल जाते थे, अब उनके लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। नवजात से 5 साल तक के बच्चों के कपड़ों की कीमत 100 से बढ़कर 250 रुपये तक पहुंच गई है। साधारण बूट भी 50 रुपये से 2000 रुपये तक मिल रहे हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों को बच्चों के लिए कपड़े खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों में अनित कुमार, रमेश कुमार, संजय कुमार और जतिन ने कहा कि कच्चे माल, परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कपड़ों की कीमतों में इजाफा हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के कपड़े जल्दी छोटे हो जाते हैं, ऐसे में बार-बार खरीदारी करनी पड़ती है और बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। त्योहारी और शादी-विवाह के सीजन में मांग बढ़ने के साथ कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अभिभावक बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमत वाले कपड़ों की तलाश में विभिन्न दुकानों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें