फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ क्लब बनीखेत ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। यूथ क्लब बनीखेत के सदस्यों ने रविवार को वार्ड नंबर एक में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत क्लब के सभी सदस्यों ने बनीखेत बस स्टैंड में सड़क किनारे नाली में भरे पड़े कूड़े कर्कट को साफ किया। इस दौरान बनीखेत बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को समझाया गया कि वे खाद्य उत्पादों के खाली लिफाफे खुले में फेंकने की बजाय कूड़ेदान में डालें ताकि वातावरण स्वच्छ व सुंदर बना रहे।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि उनके क्लब ने निर्णय लिया है कि हरेक सप्ताह किसी न किसी वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रविवार को वार्ड नंबर एक में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में तीस युवाओं ने भाग लिया। आगामी रविवार को दूसरे वार्ड में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें