फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में अप्रैल माह में पंचायत चुनाव करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जून माह में होने वाले पंचायत चुनावों को अप्रैल माह में करवाने की मांग स्थानीय लोगों ने निर्वाचन आयोग से की है। सूण पंचायत के पूर्व प्रधान मान सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग व सरकार से मांग की है कि पांगी में अप्रैल माह में पंचायत चुनाव करवाए जाएं। अगर चुनाव आयोग और सरकार पांगी में पंचायत चुनाव अप्रैल माह में करवाते हैं तो घाटी में विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन

जून माह में पंचायत चुनाव होने से विकास कार्य करवाने के लिए दो माह का समय बचेगा। क्योंकि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने में दो माह का समय लग जाता है। आचार संहिता लगने के कारण पांगी में तमाम विकास कार्य रुक जाएंगे। दो माह पहले चुनाव होने से पंचायत कार्यों में भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि पांगी में दिसंबर के बाद अप्रैल तक कोई कार्य नहीं होता है। अप्रैल माह में आसानी से चुनाव करवाए जा सकते हैं, मौसम व यातायात भी सुचारु रूप से चलते हैं। अगर जून में चुनाव करवाए जाते हैं तो पांगी में विकास कार्य दो माह बाधित हो जाएंगे। अक्तूबर के बाद कभी भी बर्फ गिरने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें