फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल जाने निकला दसवीं का छात्र लापता

Sat, 17 Oct 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के पलुही क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोथानी का 14 वर्षीय दसवीं कक्षा का छात्र मोहम्मद रफी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, रफी 15 अक्तूबर को रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। शिक्षकों से संपर्क करने पर परिजनों को पता चला कि वह उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार, रात को बालू में एक ढाबा संचालक ने रफी को देखा। पूछताछ के बाद उसने ग्राम पंचायत को फोन कर सूचना दी और परिजनों को बच्चे को बालू से ले जाने के लिए कहा। हालांकि, परिजनों के पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से जा चुका था। इसके बाद उन्होंने बालू बस अड्डे, बाजार और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी प्रयासों के बाद भी रफी का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस अधीक्षक विजय शर्मा ने बताया कि छात्र के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें