फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टीबी मुक्त होने के आठ पंचायतों के दावे खारिज

Fri, 01 Mar 2024 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मुक्त होने के आठ पंचायतों के दावे खारिज
विज्ञापन

विभाग की समीक्षा में जिले की 40 में से 32 पंचायतें ही मापदंडों पर खरा उतरीं
अब टीबी सेल शिमला भेजे जाएंगे दावे, वहां से केंद्र सरकार को किए जाएंगे प्रेषित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में टीबी मुक्त होने का दावा करने वाली 40 में से 32 पंचायतों के दावे ही सही निकले हैं। पंचायतों के दावे आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पंचायतों में जाकर समीक्षा की। उन सभी मापदंडों की जांच की गई, जो टीबी मुक्त पंचायत घोषित करने के लिए जरूरी हैं। इन मापदंडों को 32 पंचायतें ही पूरा कर पाईं। आठ पंचायतों के दावे खारिज कर दिए गए। अब स्वास्थ्य विभाग 32 पंचायतों के दावों को स्टेट टीबी सेल शिमला को भेजेगा। यहां से इन्हें सेंटर टीबी डिविजन भारत सरकार को भेजा जाएगा। वहां पंचायतों को टीबी मुक्त करने की घोषणा होगी। जो पंचायतें टीबी मुक्त होंगी, उन्हें सरकार तांबे से बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा बतौर इनाम देगी। यह मूर्ति पंचायत को जिला प्रशासन देगा।

मापदंडों पर खरा उतरने वाली 32 में से सात पंचायतें स्वास्थ्य खंड पुखरी की हैं। समोट में 11, तीसा में तीन, भरमौर में छह, चूड़ी और किहार में दो और किलाड़ की एक पंचायत है। विभाग ने जिले की 309 पंचायतों में सर्वे करवाकर टीबी मुक्तीकरण को लेकर दावे मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि 40 पंचायतों ने टीबी मुक्तीकरण को लेकर दावे पेश किए थे। इनमें 32 पंचायतों के दावे सही पाए गए हैं। इनकी जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने पंचायतों में समीक्षा की है। इन दावों को अब स्टेट टीबी सेल को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें