अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल करते पांच छात्र पकड़े
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के दो स्कूलों में दबिश देकर उपमंडलाधिकारी नागरिक भरमौर ने पांच नकलची पकड़े। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल करने वाले इन विद्यार्थियों के यूएमसी केस बनाए गए हैं। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य अरुणा चाढ़क ने दी। बता दें कि शुक्रवार को जमा दो कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने पांच विद्यार्थियों को नकल करते धरा। इनमें चार विद्यार्थी राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर और एक विद्यार्थी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामिल रहा। संवाद