फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ गोलीकांड: खैरी अस्पताल छावनी में तबदील, डीजी प्रवीण रंजन ने लिया जायजा

Wed, 30 Sep 2026 12:49 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/बनीखेत/तेलका (चंबा)।

सार

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमा पर खैरी में हुए सीआईएसएफ गोलीकांड के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीजी प्रवीण रंजन बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल और खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल का जायजा लिया। घटना में जान गंवाने वाले एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल के शव अस्पताल लाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक प्रवीण रंजन बुधवार को खैरी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर कठुआ जिले के हट्ट माश्का गांव में बिजली प्रोजेक्ट के कैंप में हुए सीआईएसएफ गोलीकांड के बाद बुधवार को खैरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल छावनी में तबदील नजर आया। सुबह करीब 10:45 बजे दो हेलिकॉप्टरों से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीण रंजन, कठुआ के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी खैरी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद सीआईएसएफ महानिदेशक ने खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल का जायजा लिया। गोलीकांड में जान गंवाने वाले चार सीआईएसएफ कर्मियों के शव अस्पताल में रखे गए थे। जम्मू से पहुंचे चिकित्सकों ने अस्पताल में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान अस्पताल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। किसी भी अनजान व्यक्ति को अस्पताल के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी गई। एनएचपीसी खैरी परिसर में दिवंगत सीआईएसएफ जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद चारों जवानों के शव एंबुलेंस के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के रास्ते उनके पैतृक स्थानों के लिए रवाना किए गए। बताया जा रहा है कि बिहार निवासी असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे के शव को पहले एंबुलेंस से अमृतसर ले जाया जाएगा। वहां से शव को एयरलिफ्ट कर उनके पैतृक स्थान पहुंचाया जाएगा। वहीं, अन्य तीन जवानों के शव सड़क मार्ग से उनके घर भेजे गए हैं। चंबा पुलिस की ओर से डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा मंगलवार शाम से बुधवार देर शाम तक खैरी में मौजूद रहे। गोलीकांड के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि खैरी अस्पताल में मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद एनएचपीसी खैरी परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया। इसके बाद शव एंबुलेंस से भेज दिए गए।
 
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बसोहली क्षेत्र में हुआ था गोलीकांड
बताया जा रहा है कि खैरी से सटे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र में सीआईएसएफ की सेवा-2 परियोजना में तैनात एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी थी। घटना में चार सीआईएसएफ कर्मियों की जान चली गई। गोलीकांड के बाद संबंधित सुरक्षा एजेंसियों में भी हलचल मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें