फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजस्थानी एंंटीक रॉयल लाइटों से जगमगाया चुवाड़ी चौगान

Wed, 18 Mar 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय विहंगम दृश्य, सात लाख रुपये की राशि नपं ने की कार्य पर खर्च
विज्ञापन

नवनिर्मित फुटपाथ सुबह और शाम सैर करने के वालों के लिए बनी खासी सुविधा

बलविंद्र मनकोटिया
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से चुवाड़ी चौगान का सौंदर्यीकरण किया गया है। इस कार्य पर करीब सात लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
चौगान के इर्द-गिर्द राजस्थानी एंटीक रॉयल लाइटें स्थापित की गई हैं। ये चौगान की सुंदरता को ओर बढ़ा रही हैं। नवनिर्मित फुटपाथ सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए सुविधा बन गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से चौगान के सौंदर्यीकरण करवाया गया है। यहां बाहरी राज्यों में लगने वाली लाइटें स्थापित की गई हैं। इससे चौगान की सुंदरता भी काफी बढ़ गई है। चौगान के सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय लोग भी नगर पंचायत के पदाधिकारियों की प्रशंसा कर रहे हैं। गौरतलब है कि चुवाड़ी चौगान में सुबह और शाम के समय सैर करने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। गर्मियों के दिनों में यहां देर शाम तक लोग टहलते हैं। बहरहाल, इस कार्य से जहां चौगान की सुंदरता बढ़ी है तो वहीं, दूसरी तरफ लोगों को भी सुविधा मिली है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुवाड़ी सचिव आदित्य चौहान ने कहा कि चुवाड़ी के सौंदर्यीकरण्ण को लेकर राजस्थानी एंटीक रॉयल में बेंच, लाइटिंग, प्लॉटर और फुटपाथ का निर्माण किया गया है। चौगान के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें