फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवकों वे बरामद की ढाई किलो चरस

Tue, 12 Jan 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा-सलूणी मार्ग पर पुलिस ने दो किलो नौ सौ ग्राम चरस के साथ पंजाब के गुरदासपुर जिले के दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किहार पुलिस थाना ने एसएचओ जगदीश चंद की अगुवाई में सलूणी में नाकेबंदी कर रखी थी। इस समय यहां से इनोवा गाड़ी गुजरी जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका लेकिन पुलिस की मौजूदगी से कार में बैठे दोनों युवक हड़बड़ा गए।
विज्ञापन



पुलिस की ओर से वाहन की बारीकी से जांच करने पर वाहन के अंदर से 2 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियोें की पहचान पंजाब में गुरदासपुर जिले के संदीप निवासी कृष्णानगर गुरदासपुर व विपन वैरियां मोहल्ला, गुरदासपुर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े युवकों पर मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिन्हें मंगलवार  को अदालत में आगामी कार्रवाई के लिए पेश करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें