फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर खाई में गिरा; एक की मौत, तीन घायल

Tue, 12 Jan 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा-तीसा मार्ग पर सोमवार देर रात एक कैंटर के कंदला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने बचाव कार्य करते हुए चारों व्यक्तियों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से चंबा चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद चार घायलों में से विनोद कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी बाड़ी पंचायत दियोला नामक युवक ने आपात कालीन कक्ष में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



 एक घायल संतोष पुत्र स्व. कर्मचंद निवासी सपड़ाह की गंभीर हालत को देखते उसे टीएमसी कांगड़ा रेफर कर दिया। चिकित्सालय से दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। मृतक का पुलिस ने मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाया।


पता चला है कि चालक गगन पुत्र चुनी लाल निवासी सपड़ाह तीसा निवासी अमृतसर से तीसा की ओर कुछ सामान लेकर जा रहा था। जब वह कंदला से गुजर रहे थे तो सामने आते वाहन को पास देते समय चालक गगन वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, लेकिन वाहन नियंत्रित न होने के चलते साथ लगती खाई में जा गिरा। लिहाजा वाहन में चालक सहित सवार तीन अन्य लोगों को गंभीर व आंशिक रूप से चोटें आईं।
विज्ञापन

दुर्घटना में मारे गए युवक विनोद कुमार का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी उचित छानबीन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें