चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत टोल टैक्स बैरियर के पास पुलिस ने एक व्यक्ति से तीन ग्राम चरस बरामद की है। यह मामला उस पेश आया जब डलहौजी पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी अरुण कुमार की अगुवाई में पुलिस दल ने शाम के साढ़े छह बजे नाका लगा रखा था।
इसी दौरान एक व्यक्ति बनीखेत की ओर से पैदल आ रहा था, जिसे शक के आधार पर रोका गया तो वह हड़बड़ा गया जिसे गिरफ्त में लेकर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से लगभग तीन सौ ग्राम चरस बरामद पाई गई। इस व्यक्ति की पहचान रेनकू राम पुत्र पुत्र परसो गांव द्रम्मण चंबा के रूप में हुई है।
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद एनडीपीएस के तहत हिरासत में ले लिया गया है जिसे कोर्ट में पेश करके रिमांड मिलने के बाद पूछताछ की जाएगी।