फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह का कृषि प्रशिक्षण केंद्र फाइलों में ही कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह में किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने के उद्देश्य से प्रस्तावित कृषि प्रशिक्षण केंद्र का सपना अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है। वर्ष 2022 में बड़े उत्साह और आशाओं के साथ इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक इसकी इमारत का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कृषि प्रधान क्षेत्र होने के बावजूद चुराह के किसानों को आज भी उन्नत कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती, बीज चयन, मृदा परीक्षण और सरकारी कृषि योजनाओं के बारे में सीखने के लिए अन्य क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। यह केंद्र किसानों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्रस्तावित किया गया था, लेकिन यह योजना अब तक फाइलों में कैद रह गई है।
स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों में इस देरी को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि हर साल नई घोषणाएं और शिलान्यास होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई वास्तविक काम नहीं होता। किसानों का आरोप है कि अगर यह केंद्र समय पर बन जाता तो क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को स्थानीय स्तर पर सीखने और कृषि में उन्नति का अवसर मिल सकता था।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनमोल ने बताया कि इस कृषि प्रशिक्षण केंद्र के लिए कुल 1.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, लेकिन विभाग को अब तक मात्र 17 लाख रुपये ही मिल पाए हैं। बजट की कुल राशि का लगभग 30 प्रतिशत अग्रिम मिलने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो सकती है, तभी निर्माण का औपचारिक कार्य आगे बढ़ सकता है। प्रस्तावित केंद्र में प्रशिक्षण उपरांत किसानों के लिए रहने-खाने की सुविधाओं के साथ हॉस्टल की व्यवस्था भी शामिल की गई है, ताकि दूरदराज के गांवों से आने वाले किसान भी यहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
डॉ. अनमोल ने कहा कि विभाग को उम्मीद है कि शेष बजट जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और केंद्र के निर्माण का काम धरातल पर शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें