फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जातर मेले में चुराही नाटी रही आकर्षण

Sun, 28 Apr 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक काली माता मंदिर शहवा में जातर मेला हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह काली माता मंदिर में पूरे विधि विधान से काली माता की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

उसके बाद जातर मेले की शुरुआत हुई। सैकड़ों लोग जातर मेले में पहुंचे। लोगों ने चुराह नाटी प्रस्तुत की। मंदिर में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। उसी तरह इस वर्ष भी जातर मेले का आयोजन हुआ। इसके अलावा लोग अपने बच्चों के मुंडन करवाने के लिए पहुंचे। यहां सभी लोगों ने जातर मेले में पहुंचकर चुराही नाटी पेश कर धूम मचाई। मेले में सभी प्रकार के व्यजंनों की दुकानें लगाई गई हैं। एक दिवसीय जातर मेले की शहवा काली माता मंदिर में पूरा दिन रौनक रही। लोगों ने मेले में लगी दुकानों से खाने-पीने और भी अन्य सामान की खरीदारी की। ग्राम पंचायत जुंगरा के पूर्व प्रधान देवराज ने बताया कि जातर मेला सदियों से चला आ रहा है। जातर मेले में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हजारों लोगों ने मंदिर में माता टेका, विधि विधान से यह मेला संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें