चंबा। सनातन धर्म सभा चंबा की बैठक रविवार को हुई। इसमें विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि सनातन धर्म सभा के भवन में संस्कृत महाविद्यालय चलाया जा रहा है। अब इस कॉलेज का सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अब कॉलेज प्रबंधन से नियमानुसार किराया वसूला जाए। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले करीब एक साल से श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बैठक का आयोजन जल्द से जल्द किया जाए, जिससे मंदिर की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके। पदाधिकारियों ने सभा को सुचारू रूप से चलाने संबंधित भी चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान ओर अधिक गति से चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पदाधिकारी सुरेश कश्मीरी, नरेश महाजन, डीके सोनी, मंगलेश शर्मा, डीआर गौत्तम, ओम प्रकाश, अजितेश शर्मा, ओपी पुरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।