फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुधारू गाय खरीदने जम्मू-कश्मीर से पहुंचे थे चुराह

Mon, 18 Nov 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह की सीमा पर पकड़े गए दो संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। ये लोगों लोग दुधारू गाय खरीदने के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर से चुराह पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने सीमा पर बटालियन की पोस्ट पर अपनी एंट्री नहीं करवाई। इसके चलते बटालियन ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों से जब गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने चुराह में दुधारू गाय खरीदने की बात कही। इसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम भी पुलिस को बताए, जो कि चुराह में रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सबसे पहले वहां पर उनकी पड़ताल करके पहचान की। इसके बाद जहां पर ये दोनों गाय खरीदने के लिए जा रहे थे। वहां पर भी उनके आने के बारे में जांच की गई। जब पुलिस को लगा कि दोनों लोग सच में गाय खरीदने के लिए चंबा आए थे तो उसके बाद दोनों को छोड़ दिया। रविवार दोपहर के समय बटालियन ने दोनों को जम्मू से चुराह की सीमा में दाखिल होते हुए पकड़ा था। सोमवार को पूरी तहकीकात करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों लोग जेएंडके से दुधारू गाय खरीदने के लिए चुराह आए थे। जिन्हें पूरी जांच पड़ताल करने के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें