फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा चर्च में मनाया क्रिसमस, सेंटा ने बच्चों को दिए उपहार

विज्ञापन
चंबा चर्च में क्रिसमस के मौके पर कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते नौनिहाल।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित चंबा चर्च में क्रिसमस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समुदाय के लोग मौजूद रहे। चर्च प्रबंधन की ओर से विधिवत रूप से कार्यक्रम का आगाज किया। इससे पहले प्रार्थना सभा की गई। इसमें लोगों ने सुख और समृद्धि की कामना की। प्रार्थना सभा पादरी शमशेर मसीह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चर्च में बच्चों की काफी चहलकदमी रही।
विज्ञापन


बच्चों ने विभिन्न गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी और यह प्रस्तुतियां कार्यक्रम का आकर्षण रही। चर्च में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान सांता क्लॉज बने कलाकार ने बच्चों का मनोरंजन किया और उन्हें उपहार भी वितरित किए। चंबा चर्च में क्रिसमस के दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान चर्च में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें