फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि के मुताबिक करें विकल्प का चयन : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि विद्यार्थी अपने भविष्य के निर्माण के लिए रुचि के मुताबिक विकल्पों का चयन करें।
विज्ञापन

वीरवार को राजकीय उच्च पाठशाला जुम्हार में कॅरिअर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा के जिला समन्वयक दीपक शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी ने विद्यार्थियों को कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी। साथ ही विभिन्न कोर्सों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और कॅरिअर संबंधित सवाल भी किए। उन्होंने बताया कि दसवीं और जमा दो कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अक्सर विद्यार्थियों में आगामी पढ़ाई के लिए असमंजस रहती है और वह आनन-फानन में ही विकल्पों का चयन कर लेते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की इस असमंजस को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से रोजगार कार्यालय की ओर से एक भविष्य सेेतु मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इस मार्गदर्शिका में किस क्षेत्र में विद्यार्थी जाना चाहते हैं, क्या योग्यता रहती है, इसके बारे में भी बताया गया है। इसके जरिये विद्यार्थी अपनी रुचि के मुताबिक कोर्स और प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें